फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after 15 years, 36 villages are deprived of government bus service

Amethi News: 15 वर्ष बाद भी 36 गांव सरकारी बस सेवा से वंचित

Tue, 03 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 years, 36 villages are deprived of government bus service
अमेठी सिटी। जिले के गठन को 15 वर्ष बीत गया है, लेकिन शाहगढ़ ब्लॉक के 36 गांवों के लोगों को अभी भी जिला मुख्यालय से सीधे परिवहन सेवा नहीं मिल सकी है। करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी को निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



एक जुलाई 2010 को जिले के गठन के बाद भी परिवहन सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। जिला मुख्यालय से सुल्तानपुर और रायबरेली के लिए दिन में बसों का संचालन होता है, जबकि लखनऊ और प्रयागराज के लिए सुबह के समय केवल एक-एक बस उपलब्ध है। इसके विपरीत, मुख्यालय से सटे शाहगढ़ ब्लॉक के 36 गांव आज भी परिवहन निगम की बस सेवा से वंचित हैं। गौरीगंज-मुसाफिरखाना और अमेठी–मुसाफिरखाना मार्ग के किनारे अधिकांश गांव बसे होने के बावजूद इन मार्गों पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती।
विज्ञापन


ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए निजी या प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। रामगंज बाजार से शाहगढ़ होते हुए भुसियावां मार्ग पर इंटर व डिग्री कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय और अस्पताल होने के बाद भी यहां सवारी वाहनों की आवाजाही सीमित है, जिससे सफर करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण रामकुमार पांडेय ने बताया कि परिवहन के साधन न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबीन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। मंगला प्रसाद गुप्ता के अनुसार साइकिल और बाइक से सफर करना मजबूरी है। करुणाकांत वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन किराया अधिक पड़ता है।



जल्द होगा बसों का संचालन
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की बसों के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। शासन से बसों की आपूर्ति मिलते ही मांग के अनुसार सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed