फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Evaluation of English copies will begin from today

आज से शुरू होगा अंग्रेजी की कापियों का मूल्यांकन

Thu, 07 May 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of English copies will begin from today
अमेठी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कराने में जुटे विभाग ने गुरुवार को हिंदी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। हिंदी के बाद निर्धारित रोस्टर के अनुसार शुक्रवार से 28,610 अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए 16 प्रधान परीक्षक व 126 परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती के बाद डीआईओएस ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को सोशल डिस्टेंसिंग व बचाव सामग्री के साथ बोर्ड के निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के बाद सचिव के निर्देश पर पांच मई से रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर तथा रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के तहत मूल्यांकन कार्य कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार तीसरे दिन इंटरमीडिएट हिंदी विषय की 4,733 व सामान्य हिंदी विषय की 10,666 तथा हाईस्कूल के हिंदी विषय की 12,130 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य गुरुवार को पूरा हुआ। हिंदी विषय के बाद निर्धारित रोस्टर के अनुसार शुक्रवार से तीन दिन में अंग्रेजी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की 17,718 कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए रणवीर इंटर कॉलेज में आठ प्रधान परीक्षक व 49 परीक्षक तो हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की 18,892 कॉपियों का मूल्यांकन कराने के लिए रणंजय इंटर कॉलेज में आठ प्रधान परीक्षक व 77 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरनलान वर्मा ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण करते हुए केंद्र के उप नियंत्रक को सभी शिक्षकों की स्क्रीनिंग कराने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठने का स्थान निर्धारित करते हुए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सचिव के निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी तथा निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed