फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Equipment of shops and houses destroyed due to short circuit

शार्ट सर्किट से दुकान व घरों के उपकरण नष्ट हो गए

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Equipment of shops and houses destroyed due to short circuit
जगदीशपुर (अमेठी)। वारिसगंज कस्बे में मंगलवार की शाम बिजली की लोकल फाल्ट की वजह से कई दुकानों और मकानों के विद्युत उकरण जलकर राख हो गये। शार्ट सर्किट से एक जन सुविधा केंद्र में आग लग जाने से करीब दस हजार रुपए नगदी समेत दुकान में रखे कई अन्य उपकरण जलकर राख हो गये।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात क्षेत्र में चल रही अघोषित विद्युत कटौती के बीच हर दस मिनट के भीतर हो रहे हाई लो वोल्टेज के चलते वारिसगंज कस्बे में आगजनी हो गई। लोकल फाल्ट से कस्बे में संचालित वेलकम कंप्यूटर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। दुकान में आग लगने के समय दुकान मालिक हरिकेश दुकान बन्द कर अपने घर कटारी गये थे।
विज्ञापन

बगल के दुकानदार ने दुकान से धुंआ उठते देख आस पास के लोगों को बुलाकर दुकान का ताला तोड़ने के बाद काबू पाया। जब तक दुकान के अन्य उपकरण और उसमें रखे करीब दस हजार रुपए जलकर राख हो गये। इसी के सामने फूल मोहम्मद के कपड़े की दुकान में तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में लगा विद्युत मीटर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के कई लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत कार्पोरेशन की लापरवाही के चलते हादसा, आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई कार्पोरेशन से कराए जाने की मांग डीएम से की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed