फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Entrepreneurs' meeting will be held every month in the police station

Amethi News: थाने में हर माह होगी उद्यमियों की बैठक

Sat, 24 Aug 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' meeting will be held every month in the police station
अमेठी सिटी। जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, व्यापार बंधु व औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई। सबसे पहले उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था व अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में सीटेड के निदेशक संजय सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष समीर कुरैशी ने कहा कि जिले के सभी थानों में हर माह सीओ के साथ व्यापारियों की बैठक की जाए। इस पर एसपी अनूप कुमार ने सहमति भी व्यक्त की।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र, जगदीशपुर में रोड नंबर-तीन से उतेलवा तक सर्विस रोड के अधूरे कार्य को पूरा कराने, औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी में पार्किंग व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, उद्यमिता विभाग के उपायुक्त दिनेश चौरसिया, खादी व ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed