{"_id":"64a9b0d22f9e7f6b3c0451c4","slug":"encroachment-not-removed-even-after-several-complaints-amethi-news-c-96-1-slko1003-1559-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसपी
अमेठी। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जमीन के विवाद को लेकर आए फरियादियों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को समस्याएं सुनाई। अधिकारियों ने इसका त्वरित निस्तारण का आदेश देते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित की। पेश है रिपोर्ट:
निस्तारण के लिए टीम गठित
जायस। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसपी डॉ. इलामारन जी के समक्ष पूरे दड़िहारा मजरे खरौली निवासी मुन्ना लाल ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उसके खाते की जमीन पर पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर रखा है। कई बार शिकायत भी की लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर राजस्व टीम व पुलिस को जल्द ही निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने सीओ डॉ. अजय सिंह, कोतवाली प्रभारी देवन्द्र सिंह ने शिकायतों की समीक्षा की।
नहीं हो पा रही जोताई
फुरसतगंज। एएसपी हरेंद्र कुमार के समक्ष भदैया महमूदपुर के अर्जुन गिरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जमीन की विपक्षी जोतई नहीं करने दे रहा है। जन्नतुन निशा रास्ते के विवाद को लेकर आई थी। इसके निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। नायब तहसीलदार एके कुशवाहा, प्रभारी रामराज कुशवाहा, कानूनगो अतहर खां, जितेंद्र यादव, कामता प्रसाद, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
साहब हमें न्याय दिलवा दीजिए
गौरीगंज कोतवाली में संभावा गांव निवासी प्रेमा देवी का दर्द था कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। वह विरोध करती है तो उसे मारने के लिए दौड़ाते हैं। दयालापुर की श्यामलली ने कुछ लोगों पर खेत पर कब्जे की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ मयंक द्विवेदी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें
भादर (अमेठी)। रामगंज थाने में समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी अमेठी प्रीती तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक लल्लन सिंह,प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने जन शिकायतें सुनीं। कुल छह शिकायतें आई थीं। जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
शेष तीन शिकायतों के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। पीपरपुर थाने पर राजस्व निरीक्षक लालमणि और थानाध्यक्ष संदीप राय ने शिकायतों को सुना। नौ शिकायतों में से चार का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष के लिए संबंधित लेखपाल और बीट सिपाहियों को भेजकर मामला हल करवाए जाने को कहा गया।