फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   EMT delivered in ambulance with the help of Asha

ईएमटी ने आशा की मदद से एंबुलेंस में कराया प्रसव

Sat, 05 Mar 2022 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
EMT delivered in ambulance with the help of Asha
अमेठी। गर्भवती को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाते समय तेज दर्द बढ़ने के बाद रास्ते में एमटी ने वाहन रोककर आशा की मदद से प्रसव कराया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के गांव बासुपट्टी निवासी सोनू की पत्नी पुष्पा (29) को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई तो सोनू ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस यूपी 41 जी 3016 के चालक राजेश यादव और ईएमटी हरकेश यादव एंबुलेंस लेकर सोनू के घर पहुंचे और तत्काल सोनू की गर्भवती पत्नी पुष्पा को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के लिए निकले। अभी वह करीब एक किलोमीटर आगे निकले थे कि अचानक पुष्पा को तेज दर्द उठना शुरू हुआ। आशा बहू ने ईएमटी हरिकेश को बताया।
विज्ञापन

मामला गंभीर देख ईएमटी हरकेश यादव ने एंबुलेंस में मौजूद परिवारीजनों से अनुमति लेकर आशा की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। सुरक्षित प्रसव के बाद परिवारीजन नवजात पुत्र को देख खुश हो गए। प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मी जच्चा-बच्चा को लेकर अस्पताल आए। जहां दोनों को भर्ती कराया और दोनों स्वस्थ हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed