फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Employee interests discussed in the convention

Amethi News: अधिवेशन में कर्मचारी हितों पर की चर्चा

Sun, 15 Jun 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Employee interests discussed in the convention
जगदीशपुर। अखिल भारतीय बीएचईएल मजदूर महासंघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। विभिन्न प्रदेशों में स्थित बीएचईएल इकाइयों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर कर्मचारियों को इकाई प्रबंधन से मिली सुविधाओं की चर्चा कर मुद्दों को साझा किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पवन कुमार ने कहा कि अधिवेशन कर्मचारी हितों के लिए कृत संकल्पित है। अधिवेशन में 53 प्रतिनिधियों की


सहभागिता में महासंघ के पिछले प्रस्तावों पर कार्यवाही करते हुए आगे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। सभी यूनिट में कुल कर्मचारियों की संख्या, बीएमएस की सदस्यता, पिछले जेसीएम चुनाव में बीएमएस को मिले मतों की संख्या, 70वें वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों के धनसंग्रह, भेल में लागू इंसेंटिव स्कीम, ओवरटाइम, रात्रि भत्ता, पुरानी उपनगरियों के रखरखाव आदि मुद्दों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन





बीएचईएल जगदीशपुर से बीएमएस महामंत्री बालेंदु शुक्ल ने इकाई में नए उत्पाद की मांग के साथ श्रमिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के सुधार के लिए केंद्रीय नेता से अनुरोध किया। बीएमएस जिला मंत्री मनमोहन ने एफएसआईपी के सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed