{"_id":"64bebcf36a851d5dd90e50ad","slug":"electricity-stalled-for-seven-hours-60-thousand-consumers-have-problems-amethi-news-c-96-1-slko1003-2351-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सात घंटे ठप रही बिजली, 60 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सात घंटे ठप रही बिजली, 60 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। उमस भरी गर्मी से अत्यधिक लोड के चलते सोमवार को जगदीशपुर उपकेंद्र के पांच फीडर सात घंटे बंद थे। इससे 60 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की सुबह 10.30 बजे 33 केवीए के जगदीशपुर लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके कारण 11 केवीए के पांचों फीडर हारीमऊ, वारिशगंज, देवकली,जगदीशपुर टाउन और थाना फीडर पूरी तरह से ठप हो गया। गरौरा के पास बक्सा ब्लास्ट होने के कारण कर्मियों को काफी परेशानी हुई। शाम साढ़े पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लगभग 60 हजार से अधिक आबादी सुबह से उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। एसडीओ महेंद्र यादव ने बताया कि केबल में फाॅल्ट था, सही करवा दिया गया है।
लो वोल्टेज ने बढ़ाई दिक्कत
बाजार शुकुल (अमेठी)। कस्बे में लगा 125 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर का तार बीते 21 जुलाई को जल गया। इसकी सूचना स्थानीय उपकेंद्र और एसडीओ को तत्काल दिया गया। बावजूद इसके आज तक लो वोल्टेज व अघोषित कटौती से निजात नही मिल सकी। केशव बाजपेई, सुनील कौशल, हरिशंकर गुप्ता, सत्यनारायण यादव आदि ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता अश्वनी यादव ने बताया कि समस्या संज्ञान में है, ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।