{"_id":"6a2637a01d857730fa019782","slug":"elderly-man-shot-dead-while-going-to-relieve-himself-in-amethi-police-investigating-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शौच के लिए जाते समय गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शौच के लिए जाते समय गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, बदमाश फरार; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 08 Jun 2026 09:01 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:01 AM IST
सार
अमेठी में शौच के लिए जाते समय गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार तड़के शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम को देकर आरोपी भाग निकले। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियावा गांव की है। गांव निवासी हीरालाल द्विवेदी (70) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह सुबह करीब 5.30 बजे खेत की ओर शौच के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे गांव के लोगों ने देखा तो घरवालों को खबर दी। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। हीरालाल को तत्काल जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लोढ़ियावा गांव निवासी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटी है।