{"_id":"6761c4eb7222653d0609b57d","slug":"elderly-man-injured-under-suspicious-circumstances-dies-during-treatment-amethi-news-c-96-1-ame1002-131457-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घायल हुए बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे ने मारपीट में घायल होने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों को लेकर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी राम लखन गुप्ता (80) सुबह संदिग्ध हालात में घायल हो गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी भादर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां अचानक हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के बेटे रामखेलावन ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से मंगलवार को विवाद हो गया था, जिसमें मारपीट के कारण रामलखन चोटिल होह गए थे, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि इन आरोपों को लेकर मृतक के बेटे ने समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी थी।
घटना को लेकर एसएचओ गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अस्पताल में बुजुर्ग की मौत की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी सूचना संबंधित थाने पीपरपुर पुलिस को दे दी गई है। पीपरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि मौखिक तौर पर मंगलवार को मारपीट में रामलखन के घायल होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि मंगलवार की सुबह बुजुर्ग गाय बांध रहे थे। तभी गाय के खींचने से रामलखन घायल हो गए थे, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।