फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Elderly man dies during treatment, police engaged in investigation

Amethi News: उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Oct 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies during treatment, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद परिजन
जायस(अमेठी)। थाने के मवई गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद पौत्री ने परिवार के ही दो सदस्यों पर बुधवार को बुजुर्ग की पिटाई का आरोप लगाया लेकिन, अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जायस थाने मवई गांव की शिवकुमारी (60) की शुक्रवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पौत्री नंदनी का एक वीडियो (इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है) वायरल हो रहा है। इसमें उसने परिवार के ही दो सदस्यों पर बुधवार को दादी की पिटाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा कि पिटाई के बाद शिवकुमारी की तबीयत खराब हुई तो दूसरे बेटे हेमराज ने कस्बे में उपचार कराया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को शिवकुमारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन मौखिक आरोप लगा रहे हैं, लिखित कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण का स्पष्ट होगा। परिजन यदि कोई तहरीर देते है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी डाॅ. इलामारन जी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed