फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Efforts to build underpass at Baramasi crossing started

Amethi News: बारामासी क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने की कवायद शुरू

Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build underpass at Baramasi crossing started
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर स्थित बंद बारामासी क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नामित कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य के लिए सर्वें के बाद भूमि भी चिन्हित कर ली है। दीपावली पर्व के बाद प्रस्तावित तीनों अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय लोग बीते डेढ़ दशक से लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित बारामासी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2013 में बारामासी बंद क्राॅसिंग पर अंडरपास निर्माण का बोर्ड लगाया गया था। लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुुनाव के बाद परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। रेल विभाग की ओर से अब लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित बारामासी, गांधीनगर और रेभा क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए दिल्ली की संस्था को नामित किया गया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के इंजीनियर व अन्य अफसरों ने मंगलवार को बारामासी क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य के लिए जमीन की नापजोख की। कार्रदायी संस्था से जुड़े शिवा ने बताया कि नाप-जोख की रिपोर्ट रेल विभाग को भेजी जा रही है। तीनों साइट पर निर्माण कार्य एक साथ शुरू होगा। दीपावली बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, हरिश्चंद्र पांडेय, दीपक शुक्ल, दीपक आर्या ने इस पर खुशी जाहिर की। बताया कि उक्त क्रॉसिंग से अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित बारामासी बाजार से बारामासी कोरारी गिरधर शाह सड़क निकलती है। मार्ग पर दो इंटर कॉलेज, कई प्राथमिक विद्यालय पड़ते हैं। अंडरपास निर्माण से करीब ग्राम पंचायतों की करीब एक लाख की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी।


लखनऊ-वाराणसी रेल खंड स्थित जिले के गांधीनगर, बारामासी व रेभा में तीन अंडरपास का निर्माण होना है। निर्माण कार्य एक ही कार्यदायी संस्था को मिला है। रेलवे विभाग के अनुसार तीनों अंडरपास का निर्माण करीब 13 करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed