फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Drought somewhere, farmers engaged in irrigation

Amethi News: कहीं झमाझाम कहीं सूखा, सिंचाई में जुटे किसान

Tue, 25 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drought somewhere, farmers engaged in irrigation
राजाफत्तेपुर में हुई झमाझम बारिश
गौरीगंज(अमेठी)। पिछले कई दिनों से मौसम की बेरुखी से किसानों के साथ ही आमजन परेशान है। मंगलवार को जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व तेज बारिश हुई। भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल गई है। लेकिन कई स्थानों पर बारिश न होने से किसान धान की सिंचाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को राजाफत्तेपुर के साथ ही आस पास के क्षेत्रों जैसे गौंडा, गंगानगर , जुगराजपुर, रामपुर , रस्तामऊ, फूला , कटोरवा, गोधना, हसनपुर छीतापुर समेत कई गांवों में तेज बारिश हुई। बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा। किसान रामकुमार, हरिकेश, शिवकुमार, मोहनलाल, बलवंत आदि ने बारिश के बाद खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह बारिश धान के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन

वहीं जगदीशपुर में कई स्थानों पर बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। भादर में भी बूंदाबांदी हुई। शाहगढ़ क्षेत्र में भी हुई बारिश से किसान खुश हैं। नजर आए। इसके साथ ही जायस, फुरसतगंज, अमेठी, गौरीगंज सहित अन्य स्थानों पर बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का दंश झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष सीताराम मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि मध्यम व घने बादल छाए रहने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed