फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Driver held hostage and beaten after car collides with bus

Amethi News: बस से कार टकराने पर चालक को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 14 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 14 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Driver held hostage and beaten after car collides with bus
अमेठी। परिवहन निगम की बस से कार टकराने के बाद मंगलवार को विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नाराज कार सवारों ने रोडवेज चालक की पिटाई कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने चालक को छुड़ाकर दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया, जहां बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के चालक रमेश उपाध्याय मंगलवार को खराब बस को वर्कशॉप ले जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में बस की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवारों ने बस रुकवा ली। आरोप है कि कार में नुकसान होने से नाराज लोगों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। चालक का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन कार में बैठाकर एक गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां फिर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पिस्तौल की बट से हमला करने का भी आरोप लगाया गया। रोडवेज डिपो पहुंचने पर अन्य चालक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को छुड़ाया और कार सवारों को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि चालक के साथ मारपीट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक से तहरीर देने के लिए कहा गया था। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया, इसलिए आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed