फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   double murder case amethi

Amethi News: दोहरे हत्याकांड ने ताजा कर दी ददन हत्याकांड की याद

Wed, 01 Mar 2023 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
double murder case amethi
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव में सोमवार रात हुए दोहरे हत्याकांड ने करीब नौ वर्ष पूर्व हुए जामो के ददन सिंह हत्याकांड की याद ताजा कर दी। इस हत्याकांड में भी बदमाशों ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के पुत्र ददन सिंह को घेरकर गोलियों से भून डाला था।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश को सोमवार रात जिस तरह हमलावरों ने मौत के घाट उतारा वह जिले के लिए नया नहीं है। 14 जून 2014 की देर शाम ऐसी ही एक वारदात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज-वारिसगंज मार्ग पर स्थित भिखना गांव के पास हुई थी। इस घटना में बदमाशों ने जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंगबहादुर सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ ददन की एसयूवी को घेरकर रोकने के बाद उन्हें व चालक सुरेश पांडेय को गोलियों से छलनी कर दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि साथ में रहा देशराज सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 12 खोखे बरामद किए थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम सुरेश व उसके भतीजे बृजेश को भी इसी तरह मारा गया। इस घटना में हमलावरों ने पहले सुरेश की लग्जरी जीप को रोकने की कोशिश की। वाहन न रोकने पर हमलावरों ने उसका पीछा किया। ईंट भट्ठे के पास वाहन पर बम फेंक दिया। वाहन का शीशा टूट जाने पर बृजेश हड़बड़ा गया और वाहन रोक दिया। वाहन के रुकते ही हमलावरों ने दोनों को गोलियों से भून डाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम घर पहुंचे शव
पोस्टमॉर्टम में देरी होने से बृजेश और सुरेश के शव देर शाम भारी पुलिस बल की घेराबंदी में गांव पहुंचे। शवों के गांव पहुंचते ही एक बार फिर पूरे परिवार के लोग बिलख पड़े। शव पहुंचने तक सूर्यास्त हो जाने के कारण परिवार ने दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने कहा कि अब शव का दाह संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा। ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात हैं। एएसपी हरेंद्र कुमार मुसाफिरखाना थाना तो सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह व सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह गांव में कैंप कर रहे हैं।


पोस्टमॉर्टम हाउस व घर पर लगा रहा तांता
दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस व भद्दौर गांव में लोगों का तांता लगा रहा। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई उमेश प्रताप सिंह व डीडीसी धर्मेश धोबी लगातार पोस्टमॉर्टम हाउस पर डटे रहे। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव भी पोस्टमॉर्टम के दौरान वहां मौजूद रहे। भद्दौर स्थित सुरेश के घर पर भी दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। जिस गांव में आमतौर पर शांति रहती थी वहां मंगलवार को दिन भर पुलिस के बूटों की धमक व पुलिस के वाहनों के हाॅर्न व हूटर की आवाज सुनाई पड़ती रही। घटना के बाद मंगलवार को भद्दौर के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed