फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do not take anti-filarial medicine on an empty stomach: CMO

खाली पेट न खाएं फाइलेरिया रोधी दवा : सीएमओ

Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Do not take anti-filarial medicine on an empty stomach: CMO
अमेठी सिटी। फाइलेरियारोधी दवा स्वास्थ्य टीम के सामने ही खानी है। यह ध्यान रखना है कि दवा किसी को भी खाली पेट न खिलाई जाए। ये बातें सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कही। सीएमओ डॉ अंशुमान ने बृहस्पतिवार को बैठक के बाद बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलने वाला सर्वजन दवा सेवन अभियान की प्रगति अच्छी है। अभियान के लिए 3566 स्वास्थ्यकर्मी, 1783 टीम और 304 पर्यवेक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित शरीर में कुछ प्रभाव देखने को मिलते हैं। जैसे सिरदर्द, मतली व चक्कर जैसी दिक्कत फाइलेरिया रोकथाम दवाएं खाने के बाद के सकारात्मक संकेत हैं। यह संकेत बताते हैं कि दवा असरदार है और माइक्रो फाइलेरिया को नष्ट कर रही है। दवा के प्रभावों से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

दिव्यांग बना सकती है फाइलेरिया: शेषधर
जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि करीब 15 वर्ष बाद पता चलने वाली फाइलेरिया बीमारी व्यक्ति के साथ परिवार को भी दुर्बल बनाती है। दुनिया में दिव्यांगता पैदा करने में फाइलेरिया बीमारी दूसरे नंबर पर है। ऐसे में सभी लोग समय पर दवा का सेवन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed