फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Do not compromise will material of construction work

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से न करें समझौता : डीएम

Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Do not compromise will material of construction work
गौरीगंज (अमेठी)। कैंप कार्यालय में अफसरों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में गुरुवार देर शाम डीएम ने विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने अफसरों को फटकार लगाते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए उन्हें समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा, क्रिटिकल गैप, त्वरित आर्थिक विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि व सीएसआर से जिले में कई कार्य इन दिनों कराए जा रहे हैं। गुरुवार को डीएम अरुण कुमार ने इन कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद अफसरों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य की धनराशि प्राप्त हो गई है उनका कार्य निश्चित समय अवधि में पूरा कराएं। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा मानक विहीन व अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच के बाद ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें, जिससे कि कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जा सके।

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य कराया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरके चैधरी, डीईएसटीओ रामसनेही वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed