{"_id":"66afcedece7a4546720443e4","slug":"do-not-be-negligent-in-delivering-the-benefits-of-the-schemes-to-the-farmers-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-123288-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में न बरते लापरवाही : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में न बरते लापरवाही : डीएम
Mon, 05 Aug 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कृषि के क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान शासन की योजना से वंचित न हो।
डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना के तहत गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने गवर्निंग बोर्ड की बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समय निस्तारण करने के साथ समुचित संसाधनों की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा समूह का गठन, कृषक मेला, कृषक गोष्ठी, ग्राम स्तरीय, जनपद स्तरीय, राज्य स्तरीय, अंतर राज्यस्तरीय कृषक भ्रमण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक प्रदर्शन, प्रसार कार्मिक एवं वैज्ञानिकों का भ्रमण समय-समय पर आयोजित करने को कहा। बैठक सीडीओ सूरज पटेल, उप निदेशक कृषि सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।