फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM strict on late development in construction work

कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने लगाई फटकार

Sat, 07 Aug 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM strict on late development in construction work
05 : गौरीगंज : कैंप कार्यालय मेें निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में क्रिटिकल गैप, त्वरित आर्थिक विकास योजना सड़क व पुल निर्माण कार्य के साथ कई विभागों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापरक ढंग से समय से पूरा कराने के लिए डीएम अरुण कुमार ने शुक्रवार शाम अफसर व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान परियोजनाओं को आवंटित धनराशि, निर्माण की अद्यतन प्रगति, श्रमिकों के पंजीयन व सामग्री की जांच समेत अन्य बिंदु की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य की धीमी प्रगति समेत अन्य कमियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने धनावंटन हो चुकी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ ही प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से नियमित जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा। डीएम ने संबंधित विभागों को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात करते हुए मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने, बजट की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव भेजने का निर्देश देते हुए परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने को कहा।

समीक्षा बैठक में एक्सईएन लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार व डीएसटीओ नीरज श्रीवास्तव समेत सभी जिम्मेदार अफसर व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed