{"_id":"5f5274bc8ebc3e53994085c1","slug":"dm-meeting-amethi-news-lko5385012101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को असुविधा पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को असुविधा पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों और इससे होने वाली मौतों की लगातार बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में डीएम ने साफ कहा कि हुई यदि किसी भी मरीज को कोई परेशानी की शिकायत सामने आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ कार्यालय में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह हुई बैठक में डीएम अरुण कुमार के तेवर सख्त दिखे। डीएम ने कहा कि लेवल-1 व लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के खाने पीने की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
समय-समय पर डॉक्टरों द्वारा राउंड लेकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जाए। इसके साथ ही उन्होंने कोविड से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने सर्विलांस टीमों को डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने के संबंध में जानकारी लेने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की प्रतिदिन फोन पर जानकारी लेने के निर्देश दिए। कोविड पॉजिटिव व्यक्ति पाए जाने पर तत्काल उसे एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव व एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।