फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DM in the role of a guru, tells the secrets of success to the girl students

Amethi News: गुरु की भूमिका में डीएम, छात्राओं को बताए सफलता के मूलमंत्र

Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM in the role of a guru, tells the secrets of success to the girl students
अमेठी। गौरीगंज स्थित मनीषी बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गुरु की भूमिका में छात्राओं की कॅरियर संबंधी उलझनों का समाधान किया। सफलता के मूलमंत्र बताए। साथ ही लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्र होने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ने मां सरस्वती की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक पं जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीएम ने दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रंगोली का अवलोकन करने के बाद छात्राओं के साथ चौपाल लगाई।
विज्ञापन

एक छात्रा ने सवाल किया कि सफलता मिले, इसके लिए किस तरह से पढ़ाई की जाय। डीएम ने जवाब दिया कि सबसे पहले तो लक्ष्य तय करें। लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद उसके आधार पर तैयारी करें। हर विषय वस्तु को बांट दें। सभी विषयों को समान समय दें। कोशिश करें कि हर विषय में पारंगत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने सिविल सेवा की तैयारी को लेकर सवाल किया। डीएम ने कहा कि पहले रूचि पैदा करें। किसी भी कार्य की सफलता इस बात पर निर्भर होती है कि आपकी उसमें कितनी रूचि है। यही सफलता का मूलमंत्र है।
एक छात्रा ने पूछा कि कभी-कभी लोग असफलता मिलने पर हतोत्साहित हो जाते हैं। लोग कहने लगते हैं कि यह तुमसे नहीं होगा। डीएम ने कहाकि मेहनत व दृढ़ इच्छाशक्ति से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अगर आपने यह ठान लिया कि हमें यह करना है तो उसके लिए पूरी ताकत से जुट जाइए, सफलता अवश्य मिलेगी। कहा कि वह अभी भी खुद पढ़ाई करते हैं।
प्रधानाचार्य अर्चना कृष्ण पांडेय के एक प्रश्न पर जिलाधिकारी ने कहा कि वह अपने ऊपर किसी का भी दबाव नहीं आने देते हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा पांडेय, प्रधानाचार्य अर्चना कृष्ण पांडेय, शिक्षिका स्नेहलता त्रिपाठी, सोनम, शालिनी, रिया, दीपक, समरजीत, अमित आदि मौजूद थे।


छात्राओं में दिखी आत्मविश्वास की चमक
कार्यक्रम के बाद डीएम ने छात्राओं के साथ सेल्फी खिंचवाई। शिवानी, सृष्टि, संध्या, रिया, अनुपम, साक्षी व सिया का कहना था कि डीएम ने काफी अहम जानकारी कॅरियर को लेकर दी है। यह भविष्य में उनकी राह आसान करने में काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed