फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DJ stopped from playing, eunuchs blocked the highway

Amethi News: डीजे बजाने से रोका, किन्नरों ने किया हाईवे जाम

Sat, 14 Sep 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
DJ stopped from playing, eunuchs blocked the highway
भादर (अमेठी)। रामगंज कस्बे में बृहस्पतिवार की रात को प्रतिमा विसर्जन को लेकर जा रहे श्रद्धालुओं व पुलिस के बीच डीजे बजाने को लेकर नोक-झोंक हो गई। इस बीच पहुंचे किन्नरों से मामला और तूल पकड़ गया। डीजे बजाने की जिद पर किन्नरों व अन्य लोगों ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लोग प्रदर्शन करते रहे और जाम लगा रहा। पुलिस के काफी समझाने पर लोग माने। हालांकि पुलिस का कहना है कि करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहा।
रामगंज कस्बे के लोग बृहस्पतिवार की रात भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान यात्रा में डीजे बज रहा था। पुलिस कर्मियों ने डीजे बजाने से मना किया। विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया और लोग डीजे बजाने की जिद करने लगे। इसी जानकारी जब किन्नरों को हुई तो हाईवे पर जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से प्रयागराज-अयोध्यान हाईवे पर जाम और वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक किन्नर व अन्य लोग हंगामी प्रदर्शन करते रहे। जाम लगते ही पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई। बड़ी मुश्किल से लोग माने और मामले को शांत करा कर पुलिस ने जाम खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि डीजे न बजने से कुछ लोग नाराज थे। इस बीच भीड़ बढ़ती गई। डीजे बजने की अनुमति देने पर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed