फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Divyang children showed talent in sports competition

दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divyang children showed talent in sports competition
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को यूपीएस मनीपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1,139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट स्कूल के अलावा 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय में पंजीकृत 2,061 दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ खेल में प्रोत्साहित करने के लिए समेकित शिक्षा योजना संचालित की जाती है। योजना के तहत शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन यूपीएस मनीपुर मैदान में जिला स्तरीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के बीच खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल रेस, रस्साकसी व फुटबाल प्रतियोगिता के साथ विभिन्न विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता (पर्यावरण एवं जल संरक्षण, जीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल व वृक्ष बचाओ), गायन प्रतियोगिता (लोकगीत, भजन व देशगीत), नृत्य एवं वादन प्रतियोगिता तथा छूकर पहचानों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में अरमान, भोला व गौरव तो बालिका वर्ग मेें खुशी, अंजू व सुनीता ने क्रमश: प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान बनाया। तस्तरी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुल्तान, विनीत व निशांत तो बालिका वर्ग में काजल, महक व खुशी, जलेबी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में महक, काजल व अरमन क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान की विजेता रहीं। गुब्बारा फोड़ों प्रतियोगिता बालक वर्ग में कन्हैयालाल, रामअवतार तथा विपिन ने पचरम लहराया। प्रतियोगिता के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने दिव्यांग मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक के साथ डीसी अरुण कुमार त्रिपाठी व डॉ. संतोष सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
बाजार शुकुल। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को दक्खिनगांव स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित हुई। बीडीओ सत्य नारायण सिंह व बीईओ शैलेंद्र शुक्ल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग की दौड़, कबड्डी समेत चार प्रतियोगिता बालक व बालिका संवर्ग में हुई। प्रतियोगिता में मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर एआरपी विक्रमादित्य तिवारी, देवी शरण कनौजिया, राहुल पांडेय व अनूप तिवारी समेत शिक्षक व बच्चें मौजूद रहे।
फर्राटा में आरती व अभिषेक अव्वल
भेटुआ (अमेठी)। यूपीएस भेटुआ परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के 113 स्कूल में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्राथमिक संवर्ग के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती यादव, शिवी व विजय कुमारी तो बालक वर्ग में अभिषेक पाल, इंद्रजीत ऋषि ओझा क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूचि पाल, रेखा शर्मा व पूजा यादव विजई रहीं। 50 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में आरती यादव सिवि व शुभी तो बालक वर्ग में अभिनव, हितेश व आलोक सिंह क्रमश प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर संवर्ग के 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रिया यादव, श्रेया व सोनिका प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान की विजेता रहीं।

स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक
इन्हौना (अमेठी)। शासन के निर्देश पर गांव के बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को यूपीएस आजादपुर में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंकित पासी व बीईओ नूतन जायसवाल ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो का आयोजन हुआ। बालक तथा बालक वर्ग की कबड्डी में बहुआ की टीम ने जीत दर्ज की। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में भिखीपुर ने तो बालक वर्ग में कोची की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। इस मौके पर आशीष गुप्ता, पंकज यादव, पिंटू शुक्ल, विजय नारायण शुक्ल, अखिलेश व संजय समेत कई लोग मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed