{"_id":"61b39f9bcb454805502a060d","slug":"divert-route-will-be-closed-for-five-days-from-today-amethi-news-lko6083676123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच दिन बंद रहेगा डायवर्ट रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच दिन बंद रहेगा डायवर्ट रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ककवा मार्ग को गौरीगंज मार्ग से जोड़ने वाला डायवर्जन रूट फिर पांच दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। डायवर्जन रूट बंद होने से अब ककवा किठावर मार्ग के राहगीरों को अमेठी पहुंचने के लिए ताला गोसाईगंज मार्ग होकर आना जाना पड़ेगा। डायवर्जन रूट बंद होने से करीब 50 हजार से ज्यादा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निर्माण शुरू होने के चलते किठावर और ककवा मार्ग के साथ रेलवे क्रॉसिंग दक्षिणी छोर स्थित अन्य मार्गों के राहगीरों को शहर पहुंचने के लिए वन विभाग पुलिस लाइन के समीप से हीरा सुनार का पुरवा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर गौरीगंज मार्ग को जोड़ने के लिए डायवर्जन रूट बना है। इस डायवर्जन रूट को नया निर्माण कर बाईपास के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था की ओर से डायवर्जन रूट बाईपास पर इमल्सन एवं सीमेंट मिक्स कर दबाने का कार्य कर लिया गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का कार्य शेष बचा था। निर्माण कार्य में बाधा न पहुंचे इसको लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से पांच दिनों के लिए डायवर्जन रूट को बंद किया है। इस के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
ककवा और किठावर मार्ग सहित दक्षिणी छोर के अन्य मार्गों से गैर जनपद व स्थानीय जनपद के करीब एक 50 हजार से अधिक राहगीरों को शहर पहुंचने के लिए ताला गोसाईगंज मार्ग से होकर अमेठी एवं ककवा किठावर मार्ग पर आवागमन करना होगा। इस मार्ग से आवागमन करने वालों को 10 से 15 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
पीडब्ल्यूडी जेई श्रीश मिश्रा ने बताया कि ने बताया कि नाबार्ड योजना के तहत 2.34 करोड़ की लागत से उक्त बाईपास का निर्माण हो रहा है। बाईपास का फाइनल कोड शेष है। निर्माण कार्य को जल्द समाप्त करने के लिए पांच दिनों के लिए डायवर्जन रूट बंद किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने डायवर्जन रूट बंद करने के लिए एसपी को पत्र दिया है। कहा है कि मार्ग पर पीसी होने तक ककवा व किठावर रोड से आने जाने वालों को गोसाईगंज-ताला मार्ग से आने जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इससे निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा हो सकेगा।