फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   District on sixth position in the state in Dastak Abhiyan

Amethi News: दस्तक अभियान में प्रदेश में छठे पायदान पर जिला

Wed, 03 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
District on sixth position in the state in Dastak Abhiyan
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण माह कार्यक्रम में जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला है। रैंकिंग सूची में स्थान पाने पर सीएमओ डा विमलेंदु शेखर ने कार्यक्रम में लगे सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए और मनोयोग से काम करने को कहा है।शासन के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह कार्यक्रम का संचालन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कृषि, शिक्षा, पंचायत, बाल विकास समेत नौ विभाग मिलकर काम किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया गया। इसके लिए 1,842 टीमें गठित की गई थी। टीमों को घर-घर सर्वे करने के 3,51,986 घरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीम के सदस्य हर घर पर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुरूप सर्वे करने का काम किया।
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में टीम सदस्यों ने रोस्टर के अनुरूप चिन्हित गांव के घरों पर पहुंचकर लच्छित 3,51,986 घरों में दस्तक दी। इस दौरान 844 वीएचएसएनसी बैठक, 1,528 मातृ बैठक, 28,750 क्लोरीनेशन डेमो कार्यक्रम, 2082 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर संचारी रोग पर अंकुश लगाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान टीम सदस्यों ने 480 बुखार रोगियों को चिह्नित कर उनकी स्लाइड से मलेरिया की जांच की। जांच में सभी निगेटिव पाए गए। न कोविड लक्षण वाले संभावित 164 मरीजों की कोविड जांच कराई गई। 16 क्षय रोगियों का चिन्हित कर उन्हें उपचार के लिए संबंधित सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान समाप्त होने के बाद निदेशालय द्वारा प्रदेश की रैंकिंग सूची जारी की गई। रैंकिंग सूची में जिला 180 अंक पाकर प्रदेश में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed