फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Discount starts, pay the dues of the tube well

छूट पर जमा करें नलकूप का बकाया भुगतान

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Discount starts, pay the dues of the tube well
अमेठी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से घरेलू और निजी नलकूप के बकाए का भुगतान करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की ओर से बकाए का भुगतान एवं राजस्व में वृद्धि को लेकर समय-समय पर एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाती है। इसी क्रम में 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक एकमुश्त समाधान योजना चलाई जाएगी। अमेठी के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि घरेलू एवं निजी नलकूप के समस्त उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

30 नवंबर तक उपभोक्ता खंड, उपखंड कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर, जन सेवा केंद्र, सीएससी एवं विभागीय वेबसाइट के जरिए योजना का लाभ ले सकते हैं। बताया कि एकमुश्त समाधान योजना में घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक बकाए पर 100 फीसदी सरचार्ज माफी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने के लिए 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पंजीकरण कराना होगा। दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 फीसदी सरचार्ज माफी के साथ छह किस्तों में बिल भुगतान की सुविधा है।

वहीं दो किलोवाट से अधिक के घरेलू उपभोक्ताओं को 50 फीसदी छूट, दो किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 100 फीसदी छूट, दो किलोवाट से अधिक और पांच किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सरचार्ज छूट मिलेगी। कहा कि विद्युत बिलों में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उपभोक्ता संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचकर उसे सही कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed