फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   DIOS examined the educational level of students

Amethi News: डीआईओएस ने परखा विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर

Tue, 16 Jul 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
DIOS examined the educational level of students
अमेठी सिटी। माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की कोशिश में जुटे डीआईओएस ने सोमवार को चार कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से सवाल पूछे व शैक्षिक स्तर का परीक्षण किया। स्कूल में मिलीं कमियों व शैक्षिक स्तर संतोषजनक न होने पर प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया। इतना ही नहीं अनुपस्थित मिले अन्य से भी जवाब मांगा।
विज्ञापन


सोमवार को डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ पहुंचे। वहां पेयजल स्टैंड के निर्माण की गुणवत्ता सही न मिलने पर प्रधानाचार्य को कार्यदायी संस्था से मानक युक्त सामग्री का प्रयोग करने का निर्देश देने को कहा। यहां से निकलकर जायस में संचालित एक मान्यता प्राप्त स्कूल पहुंचे। एक ही भवन में नर्सरी से इंटर तक क्लास संचालित होने पर प्रबंधक को नोटिस जारी कर मान्यता के दस्तावेज कार्यालय में दिखाने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद एडेड इंटर कॉलेज मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर सहायक अध्यापक अफरोज अनुपस्थित मिले तो परिसर में गंदगी के साथ कई अन्य कमियां मिलीं। कमियों पर शिक्षक का वेतन रोकते हुए प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर कमियों को दूर कर सात दिन में जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर डीआईओएस ने शिक्षण कक्ष पहुंच बच्चों से सवाल भी पूछे। इसके बाद वह जीजीआईसी जायस पहुंचे। वहां पर प्रधानाचार्य शशि समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मी अनुपस्थित मिले। शिक्षिकाएं पढ़ाती मिलीं। डीआईओएस ने वहां छात्राओं से पाठयपुस्तक पढ़वाया। ब्लैकबोर्ड पर सवाल भी हल कराए। स्कूल में मिली कमियां व प्रधानाचार्य सहित अन्य के अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed