{"_id":"6990c7e12a13fdbf080ea617","slug":"dialysis-service-stalled-for-five-days-patients-upset-amethi-news-c-96-1-ame1008-158826-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच दिनों से डायलिसिस सेवा ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच दिनों से डायलिसिस सेवा ठप, मरीज परेशान
Sun, 15 Feb 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के डायलिसिस विभाग में यूपीएस के जलने के कारण मंगलवार से डायलिसिस की प्रक्रिया ठप हो गई है। यहां प्रतिदिन 24 मरीजों की डायलिसिस होती थी। विभाग में उपचार न मिलने से मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
यूपीएस जलने के बाद डायलिसिस विभाग को सीधे बिजली आपूर्ति दी गई, लेकिन यह व्यवस्था चल नहीं सकी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से संबंधित कंपनी के इंजीनियर यूपीएस ठीक करने आए थे, लेकिन व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। जरूरी पार्ट न मिलने के कारण वे यह कहकर लौट गए कि कोलकाता से पार्ट आने पर ही यूपीएस ठीक किया जा सकेगा। पांच दिन से यहां डायलिसिस नहीं हो रही है। इससे मरीज परेशान हैं।
जिला अस्पताल में पूरी तरह निशुल्क डायलिसिस होती है। सीएमएस डॉ. बदी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यूपीएस जिस कंपनी का है, उसके इंजीनियर्स को सूचना दी गई है। एक-दो दिन में समस्या दूर होने की उम्मीद है।