{"_id":"667ddcc2acc560cb350c44b4","slug":"devotees-left-for-amarnath-amethi-news-c-96-1-gon1004-121083-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमरनाथ रवाना हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमरनाथ रवाना हुए श्रद्धालु
Fri, 28 Jun 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
बाबा दतहरेश्वर धाम पर जयकारा लगाते अमरनाथ यात्री। स्रोत-ग्रामीण
इंहौना (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र सिंहपुर व तिलोई से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए 20 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। बृहस्पतिवार सुबह सभी यात्रियों ने बाबा दतहरेश्वर धाम पर एकत्र होकर जयकारे लगाए। वहां सुंदरकांड पाठ के बाद छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। अहोरवा भवानी निवासी व्यवसायी ने सभी यात्रियों को टीशर्ट भेंट किया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए जत्था सेमरौता चौराहे से होते हुए अहोरवा भवानी धाम पहुंचा। वहां मां अहोरवा भवानी के दर्शन के साथ यात्रा की शुरुआत हुई।
व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता ने सभी भक्तों को जलपान कराने के बाद दक्षिणा देकर विदा किया। बाबा अमर नाथ दर्शन के लिए जाने वालों में विनीत सोनी, शत्रोहन यादव, रवि गुप्ता, सुरेंद्र यादव, अक्षय सोनी, भगीरथ गौड़, उमा शंकर गुप्ता, देवनारायण मिश्रा, प्रवेश शुक्ला, रमेश सिंह, करन साहू व अभिषेक सहित 20 श्रद्धालु शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निहालगढ़ स्टेशन तक विदा किया। स्टेशन पर समाजसेवी मुन्ना त्रिवेदी ने सभी यात्रियों को अंगवस्त्र देकर विदाई दी। इस अवसर पर गोपी बाजपेयी, आशीष मिश्रा, दिनेश जायसवाल, अशोक सोनी, जयकांत, नीरज शुक्ल, पप्पू यादव, नीतम, गुड्डू सिंह व आनंद तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।