फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees bid farewell to Maa Durga with tearful eyes

Amethi News: भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to Maa Durga with tearful eyes
मुसाफिरखाना में मूर्ति विर्सजन के लिए नाव से दुर्गा प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु। 
अमेठी सिटी। नौ दिन की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने बृहस्पतिवार को मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन से पहले मां की शोभायात्रा निकाली गई। डीजी की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु विसर्जन स्थल पर पहुंचे और नम आंखों से मां को विदा किया। विसर्जन को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। नौ दिन तक सामूहिक आरती, जागरण व भजनों से माहौल भक्तिपूर्ण बना रहा। बृहस्पतिवार को पूर्णिमा तिथि पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। हवन-पूजन के बाद विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजाकर विसर्जन के लिए रवाना की गईं। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए देवी दुर्गा के जयकारे लगा रहे थे। विभिन्न मार्गों से कस्बों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा विसर्जन स्थल पर पहुंची। दोपहर से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन



उधर, पंडालों में पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के बाद विसर्जन के लिए वाहनों पर देवी प्रतिमाओं की झांकियां सजाई गईं। केंद्रीय दुर्गा पूजा संचालन समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष सोनू कसौंधन, आलोक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवी प्रतिमाओं की झांकियों ने गाजे-बाजे के साथ शहर भ्रमण किया। केंद्रीय समिति ने दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्ष व महामंत्रियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन







प्रतिमा विसर्जन के दौरान लगा जाम
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अमेठी व गौरीगंज सहित कई स्थानों पर जाम की समस्या देर रात तक बनी रही। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सभी प्रतिमाएं शहर भ्रमण करने के बाद विसर्जन स्थल को प्रस्थान कर रही थीं। इस दौरान शहर में जाम की समस्या बनी रही। विसर्जन शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।




लोगों ने उठाया मेले का आनंद
अमेठी। संग्रामपुर के ठेंगहा स्थित रामघाट पर बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही मेले का आयोजन हुआ। अमेठी के ताला तिराहे पर मेला लगा। महाराजपुर में भी मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed