फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani reached Amethi: Development works worth Rs 25.8 crore gifted, certificates given to beneficiaries

स्मृति ईरानी पहुंचीं अमेठी : 25.8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, लाभार्थियों को प्रमाण दिए पत्र

Fri, 30 Sep 2022 03:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने 258 क्षय रोगियों को गोद लेने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त 24 भाजपाइयों ने क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण युक्त किट मुहैया कराने के साथ ही देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन
Smriti Irani reached Amethi: Development works worth Rs 25.8 crore gifted, certificates given to beneficiaries
स्मृति ईरानी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को एक दिवसीय भ्रमण पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान बयानबाजी से दूर रहकर उन्होंने विकास कार्यों पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने 25.8 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुसाफिरखाना के कादूनाला शहीद स्मारक पर पौधरोपण कर सेवा पखवाड़ा में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं जहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जिले का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में गौरीगंज तहसील के पांच लाभार्थियों को घरौनी, अमेठी के पांच लाभार्थियों को पट्टा, मुसाफिरखाना के दो लाभार्थियों को मत्स्य पालन, दो कुम्हारी कला व एक को घरौनी का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इसके बाद परिसर में बैठीं 11 गर्भवती महिलाओं को फल, दाल, दलिया आदि पोषण संबंधित टोकरी सौंपकर गोदभराई की रस्म अदा की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आठ बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्न प्राशन कराया। जिले भर से आए 15 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल सौंपी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने 10 क्षय रोगियों को प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, मिनरल्स एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुणों से युक्त पोषण किट का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 258 क्षय रोगियों को गोद लेने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त 24 भाजपाइयों ने क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण युक्त किट मुहैया कराने के साथ ही देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी शैलेंद्र सिंह, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम वित्त एवं राजस्व एके सिंह, एसडीएम मुसाफिरखाना सविता यादव, सीओ अर्पित कपूर, एसडीएम राकेश कुमार, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र, महामंत्री सुधांशु शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी, पं. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी, दलजीत सिंह, विजय किशोर तिवारी, डीडीसी अभिषेक चंद कौशिक, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह व ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम समापन होने के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री से मिला। जिला बार एसोसिएशन महामंत्री उमाशंकर मिश्र आदि ने शोक सभा प्रस्ताव के बाद भी डीएम द्वारा कोर्ट में सुनवाई करने की शिकायत की। वहीं जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में उद्घाटन होने के बाद लोगों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान एक लकड़ी व्यवसायी ने जामो थानाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। वहीं, जगदीशपुर में एक पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष ममता रावत पर दुर्व्यवहार व वसूली का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने मुसाफिरखाना सीओ अर्पित कपूर को मामले की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।


बंद कमरे में 28 मिनट वार्ता
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्राचार्य उप निदेशक पंचायत कक्ष में दोपहर 2.07 बजे चली गईं। जिला प्रभारी संजय राय, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व प्रतिनिधि विजय गुप्ता के साथ करीब 28 मिनट तक बंद कमरे में वार्ता की। माना जा रहा है कि इस दौरान चार दिन पूर्व होर्डिंग्स को लेकर उपजे विवाद के बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed