फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Departmental investigation started for the performance of women inspector

महिला दरोगा के प्रदर्शन की शुरू हुई विभागीय जांच

Mon, 21 Sep 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Departmental investigation started for the performance of women inspector
अमेठी। एसपी कार्यालय में रविवार को एएसपी व प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बवाल मचाने वाली महिला उप निरीक्षक के खिलाफ एसपी ने सोमवार को विभागीय जांच का आदेश जारी किया है। सीओ गौरीगंज को जांच साैंपते हुए एसपी ने सभी बिन्दुओं पर पड़ताल कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद महिला उप निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाने से शनिवार रात महिला थाने के लिए स्थानांतरित महिला दरोगा सुधा वर्मा ने रविवार को एसपी ऑफिस पहुंच जमकर बवाल मचाया था। उप निरीक्षक ने एएसपी व एसओ पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते इस्तीफा देने की बात कही थी।
विज्ञापन

महिला उप निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर विभागीय अफसरों पर आरोप लगाने के बाद विभाग में हड़कंप मचने तथा मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद एसपी दिनेश सिंह ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एसपी ने महिला दरोगा की ओर से अफसरों पर आरोप लगाने व विभागीय क्षवि धूमिल करने को अनुशासनहीनता मानते हुए जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर को जांच अधिकारी नामित करते हुए महिला उप निरीक्षक की अनुशासनहीनता व उसकी ओर से लगाते गए आरोपों की विस्तृत जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। एसपी ने बताया कि महिला दरोगा ने निर्धारित तरीके से शिकायत करने के बजाए अनुशासनहीनता की है। कहा यदि उनकी समस्या का निराकरण एसओ व एएसपी स्तर से नहीं हुआ था तो उसे हमारे पास आना था। कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद वैधानिक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed