फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dense fog stopped the speed of trains

Amethi News: घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dense fog stopped the speed of trains
अमेठी। साल के अंतिम दिन सुबह भीषण कोहरे ने ट्रेन व वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। ट्रैक पर संचालित सभी ट्रेनें विलंब से चलीं तो सड़क पर सुबह परिवहन निगम की बस नहीं दिखने से सुल्तानपुर जाने वालों को परेशानी हुई। कोहरा के साथ चल रही बर्फीली हवा लोगों को कंपकंपा रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं तो कोहरा के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था। कोहरे के बीच चल रही पछुआ लोगों को भीषण ठंड का अहसास करा रही थी। सुबह का समय बीतने के साथ ही कोहरा व ठंड और बढ़ गए। गलन ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। घने कोहरे के कारण चालकों को वाहन की हेडलाइट समेत सभी लाइटें जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे से चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। शाम ढलते ही बाजारों में जहां-तहां लोग अलाव के पास ठहर गए और घरों में चले गए। रात आठ से नौ बजे तक गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसर गया। कोहरे का असर यह रहा कि सुबह दस बजे के बाद निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण शनिवार को गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे तो पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से संचालित हुई। इसी तरह भोपाल प्रतापगढ़ व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे तो पंजाब मेल ढाई घंटे विलंब से अमेठी पहुंची।
मालदा टाउन दो घंटा 40 मिनट, इंटरसिटी, नीलांचल व अप पंजाब मेल 30-30 मिनट तो लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर व अर्चना एक्सप्रेस भी ढाई घंटे विलंब से पहुंची। कोहरे के कारण सुबह परिवहन निगम की बसों का भी संचालन नहीं हुआ। ऐसे में सुल्तानपुर व रायबरेली जाने के लिए गौरीगंज अस्थाई बस स्टॉप पर यात्रियों को घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ा।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि कड़ाके की ठंड व कोहरे का फायदा गेहूं तथा जौ की फसल को मिलेगा। सरसों व आलू के साथ दलहनी फसल को नुकसान होगा। ऐसे में किसानों को चाहिए कि नुकसान से बचने के लिए खेतों की सिंचाई करें तथा नमी बनाए रखें।

चिकित्सक डॉ. राजीव सौरभ ने भी लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। कहा कि ठंड के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही बीमार कर सकती है। ठंड से बचने के लिए बच्चों को गर्म कपड़ों में रखने के साथ ही एकदम से ठंड में बाहर न निकलने दिया जाए। बुजुर्गों के साथ ही हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को लेकर इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed