फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dehradun-Howrah Express stood for two hours due to engine failure

Amethi News: इंजन में खराबी से दो घंटे खड़ी रही देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस

Wed, 21 Feb 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dehradun-Howrah Express stood for two hours due to engine failure
जगदीशपुर (अमेठी)। देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी से मंगलवार को उसे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो घंटे रोकना पड़ा। इसके बाद अढ़नपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उतेरिटया-सुल्तापुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर मंगलवार को देहरादून से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:16 बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना होने का सिंग्नल मिला। चालक इंजन को स्पीड देने की कोशिश करना लगा लेकिन, इंजन में आई समस्या से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

अढ़नपुर स्टेशन पर मालगाड़ी से इंजन निहालगढ़ लाया गया। इसके बाद शाम 6:30 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। दो घंटे से अधिक देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पर खड़ी रहीं। ट्रेन खड़ी रहने से सवार यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीणा ने बताया कि देहरादून हावड़ा डाउन एक्सप्रेस के इंजन में आई तकनीकी कमी के कारण दो घंटे तक खड़ी रही। दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को गंत्वय के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed