{"_id":"65e4c710ecf2886b210fb0b4","slug":"deadly-attack-on-former-pradhan-six-named-including-pradhan-amethi-news-c-96-1-ame1002-114656-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, प्रधान सहित छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, प्रधान सहित छह नामजद
Mon, 04 Mar 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाने के मई गांव निवासी पूर्व प्रधान की बोलेरो को ओवरटेक कर रविवार की देर शाम वाहन से पहुंचे छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान की हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के पीपरपुर इलाके के मई गांव निवासी पूर्व प्रधान रामजतन यादव का वर्तमान प्रधान राजेश तिवारी से विवाद चल रहा है। पांच दिन पूर्व प्रधान की ओर से राजेश तिवारी के बीच जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें रामजतन पक्ष के लोगों की पिटाई से राजेश तिवारी घायल हो गए थे। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने रामजतन पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसी बीच राजेश पक्ष ने रविवार को बोलेरो से जा रहे पूर्व प्रधान रामजतन की गाड़ी को ओवरटेक कर पहुंचे वाहन सवार छह लोग ने हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने रामजतन को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर वर्तमान प्रधान राजेश तिवारी समेत छह लोगों पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसओ संदीप राय ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर वर्तमान प्रधान राजेश तिवारी सहित छह पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।