फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Deadly attack on BJP Mandal Vice President in Inhaina

Amethi News: इन्हाैना में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP Mandal Vice President in Inhaina
इन्हौना (अमेठी)। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमले में उनका भतीजा भी चोटिल हुआ है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन







शिवरतनगंज क्षेत्र के माठा मजरे महिया सिंदुरिया निवासी सिंहपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह शनिवार रात एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ भाई दिलीप, भतीजा भानु और एक अन्य साथी बाैरे भी था। तभी सिंदुरिया मोड़ के पास हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में उनके साथ भतीजा भानु प्रताप सिंह भी चोटिल हुआ है। घायल विपिन सिंह का इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है।
विज्ञापन






पीड़ित के चचेरे भाई दिलीप सिंह के मुताबिक घात लगाकर गिरिजा शंकर, देवेश शुक्ला, हर्ष शुक्ला, शेष शुक्ला, आदर्श शुक्ला, विपिन यादव, विनय यादव, अमन गुर्जर, लालू यादव व तीन अन्य अज्ञात हमलावरों ने ये हमला किया है। हमले के बाद दिलीप सिंह और बौरे बाइक छोड़कर गांव की तरफ भागे और ग्रामीणों से मदद मांगी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते विपिन और भानु गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजन घायलों को सीएचसी सिंहपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विपिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सच्चिदानंद राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।














चार महीने पहले हुआ था विवाद



घायल भानु प्रताप सिंह के पिता अश्विनी सिंह ने बताया कि लगभग चार महीने पहले गांव के मेले में भी एक विवाद हुआ था।लेकिन पुलिस और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। वही रंजिश ने अब एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed