फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of missing youth found in well

Amethi News: कुएं में मिला लापता युवक का शव

Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in well
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता युवक का शव शनिवार की सुबह गांव की सीवान स्थित कुएं से संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरेराजा मजरे भेलाईकला निवासी मोनू (32) सोमवार को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को सुबह ग्रामीण गांव स्थित सीवान की तरफ गए तो जगदीश कुमार के ट्यूबवेल के निकट एक कुएं से तेज दुर्गंध आई। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो शव पड़ा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



इसी बीच मोनू की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान मोनू के रूप में हुई। प्रभारी एसओ राघवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता की हो चुकी है मौत
मोनू के पिता किशन की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। अविवाहित मोनू अपने चचेरे बाबा श्रीराम के साथ रहकर उनकी सेवा करता था। वह वाहन चालक था। मोनू के एक भाई शिक्षिका पत्नी संग सुल्तानपुर में रहते हैं। छोटा भाई भोपाल में नौकरी करता है। मोनू की मौत के बाद बाबा जगजीवन व चचेरे बाबा श्रीराम का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रीराम ने बताया कि नाती के लापता होने के बाद उसकी तलाश कर रहे थे, आज उसकी लाश मिली है। रोते हुए श्रीराम ने कहा कि अब उनकी कौन देखभाल करेगा। बाबा जगजीवन ने बताया कि अब क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed