फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dead body of a young man who came in-laws found in Rajabha

जायस रजबहा में मिला ससुराल आए युवक का शव

Mon, 26 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came in-laws found in Rajabha
अमेठी। स्थानीय थाने क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित सुसराल आए एक युवक का शव रविवार को नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंचे भाई ने मृतक की पत्नी पर प्रेमी की मदद से हत्या करने का अंदेशा जताते हुए केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के दौलतपुर बाबूगंज से गुजरने वाले जायस रजबहा में रविवार को एक युवक का शव उतराता दिखा। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। शव उतराने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो वह तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखे।
विज्ञापन

शव बाहर निकालने पर उसकी पहचान रायबरेली जिले के नसीराबाद थाने के सराय सुमंगला गांव निवासी रमेश कोरी (35) के रूप में हुई। यह भी पता चला कि युवक अपनी ससुराल दौलतपुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे रमेश के भाई केश कुमार ने अपनी भाभी सुशीला व गांव के ही उसके प्रेमी सुशील सोनकर पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

भाई की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉटम कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही अनावरण कर हत्यारोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed