फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Days are passing while waiting for fertilizer.

Amethi News: खाद के इंतजार में बीत रहे दिन

Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Days are passing while waiting for fertilizer.
बंद पड़ी साधन सहकारी समिति खेरौना। संवाद
अमेठी सिटी। जिले में डीएपी और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद धान की रोपाई के सबसे अहम समय में किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर लंबी कतारें, बंद केंद्र, सर्वर की तकनीकी खराबी और सीमित वितरण के कारण किसानों का पूरा दिन खाद की तलाश में गुजर रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से धान की रोपाई प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन



गौरीगंज के इफको केंद्र और माधवपुर साधन सहकारी समिति पर सोमवार सुबह से किसानों की भीड़ रही। संतराम मौर्य, सुभाष सिंह, शिवअचल सिंह और पारसनाथ तिवारी ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी जरूरत के मुताबिक डीएपी नहीं मिली। माधवपुर समिति के सचिव संजय द्विवेदी ने तकनीकी कारणों से वितरण प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन



जगदीशपुर समिति बंद मिली तो किसान बिना खाद लौट गए। खेरौना समिति 18 महीने से बंद है। गोरखापुर समिति पर भी ताला लटका मिला। भदांव, ढेमा और खरगपुर समितियों पर डीएपी नहीं मिली, जबकि कुरंग बी-पैक्स पर यूरिया के लिए लंबी कतार लगी रही। सेमरौता समिति पर खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो सका। कई समितियों पर सर्वर ठप रहने से भी किसान मायूस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन बयान देने बचने में जुटे रहे। मामले में उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। जहां खाद नहीं होगी और स्टॉक भेज किसानाें को प्रत्येक दशा में उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी।



खाद का नियमित वितरण कराया जाए
सेवानिवृत्त जिला कृषि अधिकारी शिवनंदन सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के शुरुआती चरण में डीएपी का समय पर प्रयोग जरूरी है। देरी होने पर पौधों की बढ़वार प्रभावित होती है और उत्पादन कम हो सकता है। उन्होंने सहकारी समितियों पर नियमित वितरण, पर्याप्त भंडारण और वैकल्पिक केंद्रों की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।


फैक्ट फाइल
साधन सहकारी समितियां : 81
इफको केंद्र : 4
इफको फ्रेंचाइजी : 31
खाद की दुकान 837
बीज की दुकानें : 617

कीटनाशक की दुकानें : 600


खाद उपलब्धता मांग (क्विंटल में )
डीएपी 50,260 25,800
एनपीके 21,840 7,800
यूरिया 1,97,120 1,73,970
एसएसपी 26,670 14,580
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed