फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Daughters of 100 registered workers will get married

100 पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों का होगा विवाह

Sat, 15 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters of 100 registered workers will get married
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आगामी आठ मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अयोध्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम मेें जनपद में पंजीकृत 100 श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह करवाया जाएगा। शासन का पत्र मिलने के बाद सहायक श्रमायुक्त ने पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन

संगठित व असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले पंजीकृत श्रमिकों को पुत्री के विवाह की चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की पुत्री का विवाह करवाने के लिए विवाह योजना शुरू की है। योजना का नाम श्रम विभाग सामूहिक विवाह योजना रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में यह आयोजन आगामी आठ मार्च को अयोध्या स्थित जीजीआईसी परिसर में होगा।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की बात भी कही जा रही है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में योजना का लाभ 100 पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद सहायक श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने जनपद में पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकृत श्रमिक की पुत्री की आयु 18 वर्ष व दूल्हे की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। पात्र श्रमिकों को योजना से लाभान्वित किया जा सके इसके लिए सभी बीडीओ को पंजीकृत श्रमिकों की सूची भेजने के साथ ही उनसे आवेदन कराने को कहा गया है। आवेदन प्रक्रिया की निगरानी व श्रमिकों के सहयोग के लिए श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशिकला व अखिलेश वर्मा को नामित किया गया है।

सहायक श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि योजना का लाभ ऐसे श्रमिक को ही मिल सकेगा जिसका पंजीकरण 100 दिन पूर्व हुआ हो। विवाह के दौरान श्रमिक की पुत्री के खाते में 65 हजार रुपये के साथ उसे दस हजार रुपये कीमत का वस्त्र व गिफ्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed