{"_id":"62d6fe00db7e69059b1ffee3","slug":"data-of-14-30-lakh-voters-linked-with-adhar-card-amethi-news-lko64024160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से जुड़ेगा 14.30 लाख वोटरों का डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से जुड़ेगा 14.30 लाख वोटरों का डेटा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची त्रुटिरहित करने के लिए आयोग ने मतदाता के डेटा से आधार कार्ड को लिंक करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके, इसके लिए एसडीएम व तहसीलदार को पत्र जारी कर बीएलओ को प्रशिक्षित करते हुए अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। एक अगस्त से शुरू होने वाले पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ डोर-टू-डोर वोटरों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर फार्म-6बी पर सूचना संग्रहित करेंगे।
एक से अधिक स्थानों पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने तथा तथा सूची में मतदाताओं के डेटा में त्रुटियों का मामला प्रत्येक चुनाव में प्रकाश में आता है। ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया को शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में आयोग के साथ जिला प्रशासन को परेशानी होती है।
इस परेशानी से निजात पाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के पहले के निर्वाचन कार्यालय में दर्ज मतदाताओं के डेटा को आधार कार्ड से लिंक कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए आगामी एक अगस्त से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान संचालित होगा।
विज्ञापन
अभियान में बीएलएओ डोर-टू-डोर वोटर से स्वैच्छिक रूप से आधार कार्ड की छायाप्रति एकत्र करेंगे। अभियान सफल हो इसके लिए एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
पत्र में बीएलओ को प्रशिक्षित निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से आधार कार्ड एकत्र कर ‘फार्म-6 बी’ पर डेटा अंकित कर सात दिन में गरुड़ एप या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रयोग किए जा रहे ईआरओ नेट पर फार्म के लिए डिजीटाइजेशन की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है।
निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से एकत्र किए जाने में राजनैतिक दलों के साथ मीडिया, सिविल सोसाइटी संगठन, आरडब्ल्यूए, सिविल डिफेंस वालंटियर्स, युवा दल, गैर राजनैतिक एनजीओ तथा शैक्षिक संस्थानों के स्वयंसेवक छात्रों, एनएसएस शिविर के कैंपस एंबेसडर, स्वयंसेवक, एनसीसी कैडर व प्रभावशाली लोगों का सहयोग लिया जाएगा।