फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Dangerous cut will be closed on Purvanchal Expressway

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बंद होगा खतरनाक कट

Fri, 05 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dangerous cut will be closed on Purvanchal Expressway
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाजार शुकुल के गनेशी सेवरा के निकट बना कट। संवाद
बाजारशुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) हरकत में आ गया है। हादसे वाली जगह माइल स्टोन 60.1 पर बने कट को बंद कराया जाएगा। साथ ही अन्य कटों की भी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश संबंधित संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल के गनेशी सेवरा के पास बुधवार तड़के बिना इंडीकेटर दिए अचानक ट्रक के मुड़ने से तेज रफ्तार कार उसकी चपेट में आ गई थी। हादसे में कानपुर के विनय दुबे और अर्पित विश्वकर्मा, लखनऊ के विमल पांडेय की मौत हो गई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार को हादसे वाली जगह का कट बंद कराने की कवायद शुरू हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इस कट को बंद करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन



यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी हरि सिंह ने गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को अन्य स्थानों पर बने कटों की समीक्षा करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 60.1 व 68 पर बने कट केवल सरकारी गाड़ियों की आवाजाही के लिए बनाए गए थे। हालांकि हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक कट जल्द बंद कर दिया जाएगा। शेष स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद से लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार चेतावनी देने के बावजूद जिम्मेदारों ने समय पर कदम नहीं उठाया। वहीं यूपीडा का दावा है कि आगे से सड़क सुरक्षा पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आवागमन सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed