फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Crying daughter said... Minister, we want justice

Amethi News: रोते हुए बेटी बोली...मंत्रीजी, हमें न्याय चाहिए

Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crying daughter said... Minister, we want justice
परिजनों को सांत्वना देते राज्यमंत्री मयंकेश्वर​ शरण सिंह।
राजाफत्तेपुर/इन्हौना(अमेठी)। करनगांव में मृतक ग्राम प्रधानपति के घर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। बेटी साहिबा ने रोते हुए राज्यमंत्री से कहा मुझे न्याय चाहिए। जिस प्रकार विपक्षियों ने मेरे पापा की हत्या की है। उसी प्रकार की सजा उन्हें भी मिलनी चाहिए। ...तभी मेरे पापा की आत्मा को शांति मिलेगी। प्रधानपति की बेटी की वेदना सुनकर राज्यमंत्री की आंख भी नम हो गईं। राज्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए त्वरित न्याय दिलाने व आरोपियों पर कठोर कार्रवाई कराने में सहयोग करने की बात कही।इन्हौना थाना क्षेत्र के करनगांव गांव में बुधवार को समझौता कराने पहुंचे प्रधानपति मो. रिजवान की हत्या कर दी गई थी। स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शनिवार को करनगांव पहुंचे। राज्य मंत्री ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने घटना, जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य बिन्दुओं की जानकारी ली। मुख्य आरोपी मासूक अली उर्फ राजू व मोहसिन की जल्द गिरफ्तारी करने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई पूरी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कहा। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक
विज्ञापन

प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, धर्मेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed