{"_id":"68a37936c576271cc7087d67","slug":"crowd-of-devotees-gathered-at-kalikan-dham-amethi-news-c-96-1-ame1022-146703-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कालिकन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कालिकन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर में दर्शन को कतार में खड़े श्रद्धालु।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। आदि शक्तिपीठ कालिकन धाम में सोमवार को मां कालिकन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले का भक्तों ने आनंद उठाया।
चातुर्मास के दूसरे महीने भादों के सोमवार को कालिकन धाम में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के गर्भगृह से लेकर सीढि़यों तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखी। मुख्य गेट के साथ ही दूसरे गेट से भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में दर्शन को पहुंची। भक्त लंबी कतार में खड़े होकर पूजा-अर्चना करते रहे। मंदिर परिसर में जगह-जगह भजन-कीर्तन किया गया।
महिलाओं ने मां से मनौती मानने और पूरी होने पर टिकरी चढ़ाने की परंपरा निभाई। मंदिर के पास लगी दुकानों पर पूजन सामग्री, प्रसाद, खिलौने और प्रसाधन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। हर सोमवार की तरह इस बार भी धाम में मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां को प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया। बच्चों के खिलौनों, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने से गर्भ गृह मुख्य गेट से ही दर्शन कराए गए।