फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Craze for International Driving License increased in the district

Amethi News: जिले में बढ़ा इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का क्रेज

Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Craze for International Driving License increased in the district
अमेठी सिटी। जिले में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का क्रेज बढ़ गया है। पिछले साढ़े पांच माह में कुल 99 लोगों को इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। इसके बाद ये लाइसेंस धारक विदेशी धरती पर वाहन डाइव कर सकेंगे।
विज्ञापन


विदेशों में वाहन चलाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग से इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है। नियम व शर्तें पूरी कर कोई भी व्यक्ति विदेश में वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है। लाइसेंस कनाडा, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड सहित 15 देशों में मान्य होता है।
विज्ञापन


इस लाइसेंस के जरिए कई देशों में गाड़ी किराये पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है। वहां ड्राइविंग की भी अनुमति मिल जाती है। पिछले कुछ सालों में विदेश जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तमाम युवा विदेश में नौकरी व पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी से 15 जुलाई तक जिले क 99 लोगों ने इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है।

परीक्षण के बाद जारी होता लाइसेंस
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि लोगों में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का क्रेज बढ़ा है। आवेदन की शर्तें पूरी करने वालों को नियमानुसार परीक्षण के बाद लाइसेंस जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed