फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   cow coat for animals in shelter home

गो-आश्रय केंद्रों पर होगी ठंड से बचाव की विशेष व्यवस्था

Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
cow coat for animals in shelter home
गौरीगंज (अमेठी)। ठंड के मौसम में गोआश्रय केंद्र में संरक्षित गोवंशों को बचाने की कवायद तेज हो गई। सभी आश्रय केंद्रों के बाहरी भाग में तिरपाल लगाकर बर्फीली हवाओं को रोका जाएगा। इतना ही नहीं संरक्षित गोवंशों को काऊ कोट पहनाने की व्यवस्था भी की जाएगी। सीवीओ ने सभी आश्रय केंद्रों के नामित पंचायत सचिव को आश्रय केंद्र पर ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था रखते हुए हरे चारे का प्रबंध करते हुए गोवंशों का पोषण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में दो वृहद गोआश्रय केंद्र के साथ तीन कांजी हाउस व 63 अस्थाई गोआश्रय केंद्र वर्तमान में संचालित किए जा रहे हैं। संचालित आश्रय केंद्रों पर 6408 गोवंश संरक्षित किए गए हैं तो 985 गोवंश मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत पालकों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। ठंड के मौसम में संरक्षित गोवंशों को सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग सक्रिय है। पशुपालन विभाग सभी आश्रय केंद्रों पर तिरपाल, काऊ कोट, हरा चारा, पानी व विद्युत की व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व केयरटेकर को आश्रय केंद्र पर संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित रखने व व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। पशु चिकित्सकों को नियमित आश्रय केेंद्र पहुंच कर गोवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी करने को कहा गया है। सीवीओ डॉ. जेपी सिंह ने डीएम के निर्देशानुसार आश्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच के लिए गठित नोडल अफसरों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में आश्रय केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर कुल संरक्षित गोवंश, तिरपाल, हरा चारा, भूसा, पानी व विद्युत व्यवस्था के साथ ठंड से बचाव के अन्य प्रबंधों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है। सीवीओ ने सुविधाओं की कमी व ठंड से गोवंश की मौत होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed