{"_id":"603bcd358ebc3e14ff1e7fe9","slug":"covid-19-vaccination-will-be-done-today-at-three-places-amethi-news-lko5672407140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन स्थानों पर होगा कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन स्थानों पर होगा कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण में सोमवार को तीन स्थानों पर कोविड टीकाकरण होगा। दूसरे चरण में 45 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के साथ 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का टीकाकरण होगा।
गौरीगंज व जगदीशपुर अस्पताल में निशुल्क तो संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में टीका लगवाने वालों को 250 रुपये देना होगा। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड के साथ मोबाइल रखना अनिवार्य होगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण के दूसरे चरण में आज (सोमवार) से 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के अलावा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल गौरीगंज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर तथा मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल को प्वांइट बनाया है। जिला अस्पताल व जगदीशपुर सीएचसी में निशुल्क तो संजय गांधी अस्पताल में निर्धारित शुल्क (250 रुपये) पर लोगों को टीका लगा जाएगा।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीकाकरण के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण के समय लाभार्थी को अपने पास आधार कार्ड या फोटो युक्त पहचान पत्र तथा क्रियाशील मोबाइल नंबर साथ रखना होगा। अस्पताल में उनको सूचीबद्ध करते हुए कोविड संक्रमण बचाव नियमों के बीच टीकाकरण करने के बाद निर्धारित अवधि तक विश्रामालय में निगरानी में रखा जाएगा। बीमार लोगों को अपने साथ टीकाकरण के दौरान बीमारी का प्रमाण पत्र लाना होगा।