फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona vaccine is kept under police custody

पुलिस अभिरक्षा में रखी गई कोरोना वैक्सीन

Sun, 17 Jan 2021 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine is kept under police custody
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना से बचाव की वैक्सीन का डोज जिले की सभी 13 सीएचसी पर ही रखा गया है। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सेंटरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले सभी 304 स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दूसरे दिन तक किसी को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे समेत 304 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली डोज दी गई थी। सभी को वैक्सीन लगने बाद 30 मिनट तक अलग कक्ष में बैठाया गया था। इस दौरान कोई परेशानी नहीं होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उन स्वास्थ्य कर्मियों से रविवार को सीएमओ कार्यालय से संचालित कंट्रोल रूम से फोनकर उनका हालचाल लिया गया। सभी ने दूसरे दिन भी किसी तरह की परेशानी न होने की बात कही। 15 जनवरी को जिला वैक्सीन भंडार कक्ष से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीन की डोज सभी 13 सीएचसी सेंटरों के कोल्ड चेन में रखवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सभी सेंटरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। संबंधित थाना प्रभारी की देखरेख में पुलिस कर्मी चक्रवार ड्यूटी दे रहे हैं। सीएमओ के निर्देश पर दूसरे चक्र के लिए नामित लोगों की तिथि आते ही सूचित करने समेत सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
निर्भीक होकर लगवाएं टीका
सीएमओ ने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर घबराएं नहीं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। दूसरे चरण में नामित सभी कर्मी अनिवार्य रूप से केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।

छूटे लोगों को बाद में लगेगा टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि दूसरे व तीसरे चरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित होगी। इन चरणों में वैक्सीन लगवाने से वंचित लोगों के लिए तीनों चरण पूरा होने के बाद शासन से तिथि नियत की जाएगी। उक्त तिथि पर तीनों चरण में छूटे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed