फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   corona positive

अमेठी में मिले मात्र तीन कोरोना संक्रमित मरीज

Fri, 11 Dec 2020 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
corona positive
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से मिल रहे मरीजों का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार देर शाम मिली 1,585 सैंपलों की रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को बृहस्पतिवार देर रात 1,585 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव तो अन्य 1,582 निगेटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर, अहिरन का पुरवा तथा भेल टाउनशिप के एक-एक लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,380 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें से उपचार के बाद 3,237 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 33 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 110 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed