फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Container hits six vehicles parked at crossing, three children killed

Amethi News: कंटेनर ने क्रॉसिंग पर खड़ी छह गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत

Sat, 01 Jun 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Container hits six vehicles parked at crossing, three children killed
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बीएचईएल गेट के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार भोर में खड़ी छह गाड़ियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए, सभी को सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान घायल तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रात में शुक्रवार की तीन बजे बीएचईएल गेट के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। वहां पर कई गाड़ियां क्राॅसिंग पर खड़ी थी। तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने एक-एक करके छह गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार, डीसीएम, पिकअप सहित छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कार सवार चार बच्चे 11 वर्षीय अदनान पुत्र जुल्फिकार, 13 वर्षीय फातिमा पुत्री शकील, 14 वर्षीय आफरीन पुत्री मंजूर और 8 वर्षीय फारिस पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख पुकार के बाद पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान अदनान निवासी ग्राम चाहे फिरोपुर थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर, फातिमा और आफरीन निवासी नटॉली पारा बाजार थाना, बल्दीराय जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई, जबकि फारिस निवासी भद्दौर थाना मुसाफिरखाना को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक अदनान आफरीन व फातिमा के बुआ का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे एक ही परिवार के थे। सुल्तानपुर के बल्दीराय के नटाली गांव के कुछ लोग कार से लखनऊ गए थे। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। केस दर्ज कर लिया गया है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed